Monday, 20 March 2017

गंभीर अपराध या घटना नहीं हुई है, का रिकॉर्ड क्यों नहीं बनाया जा सकता - महावीर कुमार सोनी


जयपुर। अखिल भारतीय वरिष्ठ पत्रकार संघ की दिनांक 26 फरवरी 2017 को यहाँ हुई मीटिंग में राष्ट्र एवं जनहित के ज्वलन्त मुद्दों को सुलझाने की दिशा में सुझाए गए सुझावों को लेकर व्यापक चर्चा - परिचर्चा हुई। बैठक में अन्य विषयों के साथ ज्यादा समय तक महिला एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर सुझावों का आदान प्रदान हुआ। संघ के अध्यक्ष महावीर कुमार सोनी ने अपना मुख्य संबोधन इसी मुद्दे पर प्रमुख रूप से केंद्रित किया। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित जन एवं प्रदेश हित के कई मामलों में देश में रिकॉर्ड हासिल होने एवं पुरस्कृत होने का कह यश प्राप्त कर रही है, तो क्या हम मुख्यमंत्री महोदया सहित प्रशासन के उच्च पदों पर पदासीन लोगों को जाकर ये अपील नहीं कर सकते कि सरकार ऐसा रिकॉर्ड क्यों नहीं बना सकती कि प्रदेश में इतने महिने या अमुक अवधि में किसी भी महिला के साथ छेड़ छाड़ की घटना नहीं हुई है, कोई किडनेप का केस नहीं हुआ है, आदि आदि। अखिल भारतीय वरिष्ठ पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री सोनी ने कहा कि अत्याधुनिक साधनों के चलते ये क्यों नहीं सम्भव हो सकता। इस हेतु गुप्तचर व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाते हुए पूरे प्रदेश में हर नुक्कड़ मोहल्लों में सी.सी. कैमरे का सघन जाल बिछाया जावे, कैमरों की हर कुछ दिन में मोनिटरिंग की जावे कि वे हर समय सही चल रहे हैं न, कहीं शरारती तत्व द्वारा ख़राब तो नहीं कर दिए गए हैं, कैमरे हर समय सही काम कर रहे हैं, अपराधिक मानसिकता वाले के दिमाग में इसकी वजह से पकडे जाने का सदैव डर रहना चाहिए, साथ ही तुरन्त सुनवाई एवं अविलंब कठोर दंड मिल सके, ऐसी प्रक्रिया विकसित होनी चाहिए, तभी अपराधों में निरंतर कमी लाई जा सकती है या अपराध नगण्य किए जा सकते। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य फोकस ही ये होना चाहिए कि इस तरह का रिकॉर्ड बनाने पर ध्यान दे कि कोई गंभीर घटना नहीं हुई है, उन्होंने कहा कि ये क्यों नहीं सम्भव है। अन्य रिकॉर्ड बनाने से भी ज्यादा सबसे महत्वपूर्ण रिकॉर्ड इसी दिशा में बनाने की आवश्यकता है। सभा में सभी ने इस दिशा में अपने सुझाव दिए, इस मुद्दे पर सुझावों पर हुई चर्चा पर खुशी जाहिर की। बैठक में ये भी सुझाव दिया गया कि आमजन सदैव अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके, इस हेतु उक्त के साथ आमजन से सुझाव लेकर उनका परीक्षण करा अविलंब उन्हें अपनाया जावे। इस विषय पर सर्व श्री उमेन्द्र राजपूत, हरीश सिंघल एडवोकेट, अंकित शर्मा एडवोकेट, नितेश सोनी, मेघराज पवार, राजेंद्र महनौत, भूपेंद्र सोनी, राजेंद्र कोठारी, भावना शर्मा आदि ने विस्तृत प्रकाश डाला एवं इस विषय पर उच्च पदासीन लोगों से शीघ्र समय लेकर वार्ता करने पर बैठक में प्रस्ताव पारित किया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने इस विषय के अलावा अन्य मुद्दों पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। पत्रकारों की सुरक्षा एवं वाजिब सुविधाएं दी जावे, पर भी चर्चा इसमें हुई। गठजोड़ एवं सरकारी तंत्र पत्रिका के संपादक एवं संघ के अध्यक्ष श्री सोनी ने इस बैठक में मुख्य संबोधन के रूप में राष्ट्र एवं जनहित से जुड़े विभिन्न बड़े बड़े मुद्दों पर निराकरण के सम्बन्ध में अपने बहुमूल्य सुझावों से भी अवगत कराया, जिन पर चलकर कई राष्ट्रीय समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है।
- विजेन्द्र प्रकाश हलचल,
संयोजक, अखिल भारितीय वरिष्ठ पत्रकार संघ एवं
प्रकाशक एवं प्रधान संपादक,
राष्ट्रीय पाक्षिक पत्रिका
"उपभोक्ता अधिकार"

Monday, 27 February 2017

अखिल भारतीय वरिष्ठ पत्रकार संघ ने जन हित के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया*

जयपुर। अखिल भारतीय वरिष्ठ पत्रकार संघ की दिनांक 26 फरवरी को हुई मीटिंग में सामाजिक एवं पत्रकारिता से जुड़े विषयों पर चर्चा - परिचर्चा हुई| समाज एवं राष्ट्र हित से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा - परिचर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता शासन सचिवालय के लोकप्रिय कर्मचारी नेता श्री मेघराज पवार (प्रदेश अध्यक्ष, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (प्रगतिशील) ने की| इस मीटिंग में संघ का काफी विस्तार हुआ, जिसके तहत 10 लोग संघ से और जुड़े। संघ के अध्यक्ष महावीर कुमार सोनी ने संघ से जुड़े नए लोगों का स्वागत करते हुए आव्हान किया कि जो भी संघ से जुड़ना चाहते है, वे उनके मोबाइल नम्बर 9782560245 पर संपर्क करें।





Tuesday, 7 February 2017

All India Senior Journalists Union formed, Mahavir Soni was elected president, Halchal Coordinator and Dr. Pawan Sharma became the National Spokesperson




जयपुर। पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा एवं उनके हितों के लिए आज के परिप्रेक्ष्य में विचार कर कार्य करने हेतु पत्रकार संघ के गठन हेतु यहाँ जयपुर में दिनांक 5 फरवरी 2017 को बुलाई गई मीटिंग में विभिन्न समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के प्रकाशक एवं संपादक उपस्थित हुए। सभी उपस्थित पत्रकार बंधुओं एवं सोशल मीडिया से सक्रिय रूप से जुड़े लोगों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। आयोजित सभा में पत्रकारों की समस्याओं एवं हितों की कैसे रक्षा हो सकती है, पर चर्चा करते हुए आज एवं तेजी से बदलते परिवेश में राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों की एकजुटता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वप्रथम एक नए विशिष्ट विचार लिए हुए पत्रकार संघ के गठन के लिए आपस में विचार विमर्श के बाद सर्व सहमति बनी। इस हेतु नाम के लिए आपसी चर्चा के बाद सर्वसम्मति से "अखिल भारतीय वरिष्ठ पत्रकार संघ" के नाम से राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने हेतु मंच के गठन पर मोहर लगी। आयोजित सभा की अध्यक्षता करते हुए उपभोक्ता अधिकार पत्रिका  के प्रकाशक एवं संपादक श्री विजेन्द्र  प्रकाश हलचल ने इस संघ के अध्यक्ष पद हेतु गठजोड़ एवं सरकारी तंत्र पत्रिका के प्रधान संपादक श्री  महावीर कुमार सोनी का नाम सुझाया, सभी ने तालियों बजाकर एवं हाथ उठाकर हर्ष की ध्वनी के साथ इस पर सर्व सम्मति से मोहर लगाई। श्री सोनी को बधाई देते हुए पत्रकारों ने पूरी उम्मीद के साथ विश्वास जतलाया कि इस संगठन को पूरे देश में शीघ्र  विस्तार देना संभव हो सकेगा क्योंकि सोनी का  प्रचार प्रसार की दृष्टि से पूरे देश में अच्छा नेटवर्किंग है, सुलझी हुई सकारात्मक सोच के साथ संगठनात्मक शक्तियां उनमें कूट कूट कर भरी हुई है, जिसके चलते पत्रकारों की राष्ट्रीय स्तर पर एकता को और अधिक गति देना संभव हो पाएगा जिसके कि कारण पत्रकारों की समस्याओं को सशक्त रूप से उठाया जाकर उनके हितों की रक्षा के लिए ज्यादा कार्य संभव हो सकेगा| इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने संगठन से ज्यादा से ज्यादा पत्रकार बंधुओं को जोड़ा जा सके ताकि संगठन को शीघ्र गति मिल सके, इस उद्देश्य इस संघ की कार्यकारिणी आज ही घोषित करने की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए अध्यक्ष श्री सोनी द्वारा कार्यकारिणी की प्रथम सूची निम्नानुसार घोषित की, उन्होंने बताया कि जल्दी ही  दूसरी सूची जारी की जावेगी ।
1-विजेंद्र प्रकाश हलचल - संयोजक
2-सुनील गुप्ता -राष्ट्रीय महासचिव
3-राजेंद्र कोठारी-कोषाध्यक्ष
4-भूपेन्द्र सोनी- वरिष्ठ उपाध्यक्ष
5-रविन्द्र भार्गव -उपाध्यक्ष
6-सुरेन्द्र कुमार जैन-संगठन मंत्री
7-मनोज जैन-सचिव
8 डॉ. पवन शर्मा -राष्ट्रीय प्रवक्ता
9 पंकज सोनी- प्रचार मंत्री
10 संजय राठी- संयुक्त मंत्री
11 अंकुर चतुर्वेदी - सदस्य
12 पंकज जैन -सदस्य
13 कार्तिक शर्मा- सदस्य
14संजय जांगिड़ -सदस्य
इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने पद की गोपनीयता व पद की निष्ठा बनाये रखने की ईश्वर के नाम पर शपथ ली।